गैंगवार में 9 गिरफ्तार 

मोहर्रम से एक दिन पहले दो गुटों के बीच हुई गैंगवार से राजगांगपुर में तनाव का माहौल, शहर पुलिस छावनी में तबदील

गैंगवार में 9 गिरफ्तार 

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर: राजगांगपुर शहर में देर रात दो गुटों के बीच हुई गैंगवार में राजगांगपुर थाना द्वारा 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो गुटों में हुई गैंगवार के बाद घटना स्थल में शांति श्रृखंला बनाए रखने के लिए 5 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है। 

 प्राप्त सूचना के अनुसार बीती रात करीब 11:00 बजे शहर के इस्लाम चौक पर किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। विशेष समूह के कुछ स्थानीय लोग रेलवे फाटक पार कर बगीचापाड़ा की ओर जाकर गाली-गलौज के साथ पथराव किया।
इस को लेकर दूसरे गुट के कुछ युवक  वहां जमा हुए इस वजह से दोनो गुटों के बीच तनाव का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। 
इस घटना को लेकर आज सुबह रेलवे फाटक पर अफरा-तफरी मच गई जिससे एक युवक घायल हो गया। इस घटना के बाद राजगांगपुर
नगर निगम कार्यालय के सामने कुछ युवक एकत्र हुए और शोर मचाने लगे। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
इस घटना को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 5 मुकदमे दर्ज किए हैं।इस संबंध में दोनों पक्षों के 9 लोगों को गिरफ्तार कर कोट चालान कर दिया गया है।

आगे किसी भी तरह की अप्रियकर स्थिति से निपटने के लिए शहर में 5 प्लाटून फोर्स तैनात की गई है। फिलहाल पुलिस की निगरानी में स्थिति नियंत्रण में है।  
सड़क पर जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है और दोनो गुट पर पुलिस नजर बनाई हुई है  तकि कल मोहर्रम पर किसी प्रकार का कोई घटना न हो ।