गुरूजांग ग्रामवासी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर जिलापाल से की मुलाकात। 

गुरूजांग ग्रामवासी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर जिलापाल से की मुलाकात। 

गुरूजांग ग्रामवासी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर जिलापाल
से की मुलाकात। 

तालचेर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले गुरुजांग गांव में मेगा पेयजल परियोजना के खंड विकास अधिकारी आरडब्ल्यूएसएस कार्यकर्ता, तालचेर विधायक, ब्लॉक अधिकारियों के प्रतिनिधि, सरपंच, वार्ड सदस्य और ग्रामीणों की उपस्थिति में परियोजना का उद्घाटन किया गया। लेकिन मेगा जल परियोजना के पाइप बिछाने का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। इस परियोजना के तहत पहले मुख्य टंकी में पानी जाएगा,उसके बाद मुख्य टंकी से होकर मौजूदा ग्राम टंकी में जाएगा,जिससे होकर ग्रामीणो के घरोंतक पानी पहुंचेगी।
 लेकिन प्रखंड़ विकास अधिकारी की पत्र संख्या 591 में यह उल्लेख किया गया था कि पूर्व कमिटी पंचायत को हस्तांतरित करेगे। और पंचायत के निर्देशानुसार ग्रामीणों को जल वितरण किया जाएगा।  
वर्तमान में पूर्व कमिटी के अध्यक्ष परमानंद साहू ने बिना पंचायत को सौंपे पंपघर,एवं ओवरहेड टैंकों पर ताला लगा दिया है। इसी तरह अस्पताल के सामने बनी अस्थायी दुकान और नाश्ते की दुकान से निकलने वाले धुएं के कारण अस्पताल और मरीज प्रदूषण से प्रभावित हैं।

इन दुकान घरो को तोड़कर नये गृह निर्माण के लिए,जिला खनीज कोष और पंचायत कोष से वित्त प्रदत किया गया है। 
लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ प्रभावशाली लोग गांव दोनों तरफ कुछ अस्थायी दुकानें बनाकर किराया पाने की उम्मीद में जगह पर अपना कब्जा जमाए हुए है।  गुरजंग गांव के प्रवेश द्वार के पास दरवाजा बनाने के लिए जिला खनिज कोष से अनुदान भी मिला है।  अस्थाई दुकान बनाने के लिए जगह ठीक से आवंटित नहीं होने के कारण वह काम भी बंद कर दिया गया है।  और गुरजंग गांव में ब्राह्मणी नदी के तट पर मूल निवासीयों द्वारा शराब की भट्टी दिन-ब-दिन अपना विस्तार कर रही है।  प्रतिदिन करीब 200 से 300 ग्राहक व फुटकर विक्रेता गांव के पुराने प्रधान के भट्ठी से शराब बेचने के लिए लेकर जाते हैं, जिससे गुरजंग गांव व उसके आसपास का इलाका पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है और अगर ऐसा ही चलता रहा तो इसका प्रतिकूल असर महिलाओं पर बच्चों पर पड़ेगा।
आने वाले दिनों में छोटे बच्चों से इसका विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका है।  अत: इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तालचेर उपजिलापाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी तालचेर, तालचेर तहसीलदार ने गुरजंग के ग्रामीणों की ओर से आज ये मांगे जारी की है तथा तालचेर नगर थाना जिला परिषद विवरप्रसाद पति में एक लिखित शिकायती पत्र जारी करते हुए, सरपची अंबिका त्रिपाठी, जयत्री खटुआ, लक्ष्मी बेहरा, सौवागिनी बेहरा, पूर्व सरपची बसंती नाथ, पूर्व समिति सदस्य धीरेन पाणि, त्रिपुर बेहरा, वीरबर नाथ, हेमंत पाणि, प्रेमानंद पाणि, कपिलेश्वर पाणि, चर्तुवुज नन्द, चर्तुवुज पाणि, नादिया नन्द, जनक नन्द , सुशांत पानी, अरेन पानी, पिंगटू पानी, डेकनंदा पानी, बीरेन पानी, कालिया पानी, ईश्वर सेठी, भगवान साहू, पद्माचरण बेहरा, रोहित पानी, विजय पानी, भारती नाथ, उमाकांत नंदा, महेश्वर साहू, बुबू पानी, रंजन बेहरा, दीपू पानी, पप्पू पानी, जयंत साहू, सौम्यानन कार, त्रिनाथ सेठी, ज्योति प्रकाश मणि, शारदा प्रसाद मणि, सुनील कारा, सरोज बेहर, दुष्मंत बेहरा, रंजन बेहरा, मगुनी बेहरा, अनुकुल नाथ, राजेश मणि और सैकड़ों पुरुष और महिलाएं मौजूद थीं। .