गीता कोड़ा ने थाम सकती है भाजपा का दामन

गीता कोड़ा ने थाम सकती है भाजपा का दामन

लोग सभा चुनाव से पहले कांग्रेस गठबंधन को लगा झटका सांसद गीता कोड़ा ने थामा भाजपा का दामन। 
लोकसभा चुनाव से पहले सासंद गीता कोड़ा ने झारखंड की इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका दिया है। एक पत्रकार सम्मेलन में चाईबासा की सांसद व प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि संभवतः इसी कार्यक्रम में गीता कोड़ा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकती है,और इस अवसर पर एक समारोह का अयोजन किया जाएगा। 

झारखंड के राजनैतिक घटनाक्रम और समीकरण को देखे तो अगर गीता कोड़ा भाजपा में शामिल होती हैं तो यह पार्टी के लिए बहुत बड़ी जीत साबित होगी। वहीं कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि कोल्हान क्षेत्र कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के हाथ से निकलने की संभावना बढ़ जायेगी।

गीता कोड़ा बहुत जल्द भाजपा का दामन थाम सकती हैं, चाईबासा में बाबूलाल के साथ गीता कोड़ा और मधु कोड़ा की गुप्त बैठक हुई थी। हालांकि इस खबर के प्रकाशित होने के बाद गीता कोड़ा ने कांग्रेस भवन कहा था कि वह जन्मजात कांग्रेसी हैं. उनके कांग्रेस छोड़कर जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है.