गाँजा के अवैध कारोबारीयों का लागातार पकड़ा जाना चिंता का विषय

गाँजा के अवैध कारोबारीयों का लागातार पकड़ा जाना चिंता का विषय

प्रेस विज्ञप्ति : राउरकेला आबकारी विभाग 

राउरकेला स्मार्टसिटी में दिन प्रतिदिन गाँजा कारोबार से जुड़े नये नये मामले सामने आ रहे है। यह खबर शहरवासियो के लिए चिंता का बिषय है। 
राउरकेला आबकारी विभाग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार तारीक 10-10-2023 को असीम कुमार दास नामक एक व्यक्ति के पास से आबकारी विभाग ने 11.45 बजे 20 किलो 344 ग्राम गाँजा जब्त किया है।असीम कुमार दास, पुत्र -स्वर्गीय अक्षय कुमार दास, छेंड़ कालोनी के डी-3,कोओपरेटिव कालोनी का रहने वाला है।और गाँजा का अवैध कारोबार करता है। 
आबकारी विभाग ने असीम के पास से एक टी.भी.एस.जुपिटर स्कुटी और 20 किलो 344 ग्राम गाँजा जब्त किया है। आबकारी विभाग के अनुसार जब्त गाँजा की कीमत 2 लाख, 83 हजार, 440 रुपये है। 
इस संबंध में आबकारी विभाग ने असीम कुमार दास के विरूद्ध पीआर संख्या 264/2022-2023 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर गाँजा और स्कुटी को जब्त कर लिया है। 

इससे पहले 30 सितम्बर को दो व्यक्ति "अखिलेश कुमार (37),पिता धनेश्वर साहनी, निवासी विथौली, वार्ड नंबर 5,जिला-वैशाली,(बिहार),और विरेन्दर साहनी (35),पिता - लालबाबू साहनी, पता-नागवान, जिला -वैशाली (बिहार)" को राउरकेला आबकारी विभाग द्वारा राउरकेला रेलवे स्टेशन से गुनपुर से नई दिल्ली जाते समय 20.600 किलो ग्राम गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। 
इस संबंध में दोनो आरोपियों के विरूद्ध आबकारी विभाग द्वारा पीआर संख्या 234/2023-2024,दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। 

इसी तरह 5 सितम्बर को भी राउरकेला रेलवे स्टेशन से दो लोगों को 10.100 किलोग्राम गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। 

गाँजा व्यवसायीयों पर आबकारी विभाग द्वारा बारबार कडी़ कार्यवाही करने के वावजुद राउरकेला शहर में दिन प्रतिदिन इस व्यवसाय से जुड़े नये नये मामले सामने आना चिंता का विषय है।