गरिमामय माहौल में शौर्य दिवस मनाया गया
नितिन सिन्हा (संपादक - खबरसार)
सुकमा..छत्तीसगढ़ प्रदेश के सुदूर वनांचल जिले सुकमा में दिनांक 09/अप्रैल/2023 को शौर्य दिवस के पावन अवसर पर कमांडेंट 165 वीं वाहिनी धर्मेंद्र कुमार झा के द्वारा वाहिनी के क्वार्टर गार्ड पर सलामी एवं शपथ ली गई।
इस अवसर पर के.रि.बु. बल के वीर जवानों के द्वारा सरदार पोस्ट पर 09 अप्रैल वर्ष 1965 को दिखाए गए अदम्य साहस पूर्ण वीरता और शहादत को याद कर,उन्हें नमन किया गया।
*इसके पश्चात वाहिनी के कार्मिकों के साथ सैनिक सम्मेलन रखा गया। जहां आज के दिन के महत्व,व सैन्य इतिहास में इस तरह के अनुठे उदाहरण पर प्रकाश डाला गया।
कि किस तरह आज ही के दिन वर्ष 1965 में पाकिस्तानी सेना के द्वारा किए गए अचानक और भारी भरकम हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए "सरदार पोस्ट रण आफ कच्छ" में तैनात सीआरपीएफ के मुट्ठी भर जांबाजों ने न केवल दुश्मन सेना के दांत खट्टे करते हुए उनके 35 सैनिकों को ढेर कर दिया था। बल्कि कच्छ के रण में हुई इस भयावह मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 6 देशभक्त जवानों ने भी अपना सर्वोच्च बलिदान भी दिया था। इस तरह आज के ही दिन सीआरपीएफ के इन्हीं वीरों ने युद्ध काल स्वर्णिम इतिहास लिखा था। सीआरपीएफ के प्रतिउत्तर से घबराई दुश्मन देश की हमलावर सेना के पैर उखड़ गए थे और अब पीछे हटने को मजबूर हो गई थी।
यहां उपस्थित सभी कार्मिकों ने पूरी निष्ठा,सतर्कता के साथ ईमानदारी पूर्वक अपने–अपने कर्तव्यों के निर्वहन का शपथ लिया। इस अवसर पर वाहिनी एवं समवाय के कार्मिकों के बीच वालीबाल का एक मैच रखा गया। साथ ही जवानों का उत्साह वर्धन भी किया गया। इसके अलावा वाहिनी के सभी मेसों में बड़े खाने का कार्यक्रम भी रखा गया।
फिर कमांडेंट महोदय के द्वारा वाहिनी के सभी कार्मिकों व उनके परिवारों को शौर्य दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।





