गोपबंधू उच्च विद्यालय का नया रुप

 गोपबंधू  उच्च विद्यालय का नया रुप

सरकार के द्वारा चलाए जा रहे 5-टी स्कूल रुपान्तरिकरण कार्यक्रम के तहत स्कूलों को नया रूप दिया जा रहा है। चकाचौंध करने वाली स्कूल की कक्षाएं लाइब्रेरी,आधूनिक प्रयोगशाला , कंम्पयूटर लैब, स्वच्छ शौचालय , स्वच्छ पेयजल एवं खेलकूद का मैदान इस कार्यक्रम में शामिल हैं।

विद्यालय का नवीनीकरण कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा चलाए ग‌ए 5-टी कार्यक्रम के तहत संभव हो पाया है। इस कार्यक्रम के तहत स्कूल के शिक्षक अब काले बोर्ड की जगह स्मार्ट बोर्ड में बच्चों को पढ़ाएंगे। वर्तमान समय में पूर्व विद्यालय की छवि और वर्तमान समय में राज्य सरकार की ओर से 5-टी कार्यक्रम के तहत की जा रही नवीकरण में जमीन आसमान का फर्क नजर आ रहा है।
अब स्मार्ट बोर्ड के जरिए पीपीटी, फोटो एवं वीडियो का व्यवहार कर बच्चों को शिक्षिक पढ़ाएंगे। ऐसा होने से बच्चो की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी।