गड़ताल कालेज के छात्र आंदोलन के लिए तैयार

गड़ताल कालेज के छात्र आंदोलन के लिए तैयार

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर के थर्मल आनंद बाजार चौक के निकट बअंरपाल तालचेर  राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पुरातन आंचलिक उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर रोजाना  कोयला, राख व अन्य सामग्री से लदी सैकडो़ भारी वाहन गुजरते है। राजमार्ग के किनारे कालेज होने से छात्रों के लिए सड़क दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कोयला और राख के चूर्ण हवा में उड़कर यहाँ के वातावरण को हमेशा प्रदूषित करता रहता है,जिससे छात्रों को कई तरह से असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इस बिषय को लेकर बारंबार शिकायत किए जाने पर भी इस ओर किसी का ध्यान न दिए जाने से बाध्य होकर कालेज के छात्र आंदोलन करने पर उतारू है। 
ऐसे में अभिभावको का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन और एनएचआई की कुंभकर्णी नींद कब खुलेगा।