खेत में मिला व्यक्ति का शव

बंडामुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले डी केबिन, श्मशान घाट और मंगल बाजार के बीच स्थित सड़क किनारे खेत में गुरुवार  सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई‌ है। राहगीरों ने सड़क किनारे पड़े शव को देखकर तत्काल इसकी सूचना बंडामुंडा थाना में दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
जांच पड़ताल के दौरान मृतक की पहचान बंडामुंडा के हनुमान गड्ढा निवासी नरेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए बंडामुंडा पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। व्यौरो रिपोर्ट सारांश दैनिक।।