खलासी के ऊपर चढ़ा बस हालत गंभीर

खलासी के ऊपर चढ़ा बस हालत गंभीर

नीज संवाददाता :

राउरकेला से बिसरा के रास्ते तेतेरकेला, बारीलेप्टा, सोरडा़ होते हुए लोआराम तक चलने वाली सवारी बस "प्रींस" का खलासी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

घटना स्थल और बस कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 10:15 बजे यह बस लोआराम से चलकर राउरकेला की ओर जा रही थी कि सोरडा़ पंचायत अंतर्गत आनेवाले कदमटोली के पास बस का खलासी जो दरवाजे पर खड़ा था, अपना संतुलन खोकर बस के नीचे गिर पड़ा, जिससे बस का पीछे का पहिया उसके कमर के नीचे पैर वाले हिस्से को कुचलते हुए निकलगया। 

इस दुर्घटना में खलासी का कमर के नीचे पैर वाला भाग बुरी तरह कुचल गया है। बस कर्मचारियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया है।