खबर का असर जिलाधिकारी ने डाकबिभाग से मांगा जबाब
साराँश दैनिक में पिछले दिनों 7 दिसम्बर 2023 के दिन डाक बिभाग की डाक सेवा पर प्रश्न उठाते हुए एक खबर प्रकाशित की गई थी। यह खबर बिसरा डाकघर से संबंधित था। प्रकाशित खबर "1000 मीटर का सफर तय करने में डाक को लगे पाँच दिन" शीर्षक में प्रकाशित की गई थी।
इस खबर को सुंदरगढ़ जिलाधिकारी द्वारा गंभीरता से लेते हुए डाक बिभाग से जबाब मांगा। जिसपर डाक बिभाग ने देर से डाक वितरण करने का कारण नेटवर्क समस्या बताया। डाक बिभाग द्वारा यह जबाब साराँश दैनिक और सुंदरगढ़ जिलाधिकारी को सोशल मीडिया X के माध्यम से दिया गया है।
7 दिसम्बर 2023 को प्रकाशित खबर को नीचे दिए गए लिंक पर जाकर पढा़ जा सकता है
https://saranshdainik.com/1000-मीटर-का-सफर-तय-करने-में-डाक-को-लगे-5-दिन





