खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल एक की मौत

खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल  एक की मौत

अनुराग आचार्य (व्योरा चीफ अंगुल) 

ओडिशा के अंगुल जिला अंतर्गत आने वाले तालचर में एक खडे़ ट्रक के पीछे मोटरसाइकिल टकराने से एक की मौत और एक घायल,
तालचर के एनटीपीसी गोडिबंध मार्ग पर स्थित हरिहरपुर ग्राम के चौक के निकट एक खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई है।
यह टक्कर इतनी भयंकर थी की मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई व मोटरसाइकिल में सवार अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।
घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार मृत चालक कादुपाडा़ निवासी प्रताप कुमार बेहरा तालचर के भरतपूर कोयला खान बतौर मे आपरेटर काम कर रहा था।
 वह रोज की तरह आज भी अपने मोटरसाइकिल से काम की छुट्टी होने के बाद घर लौटा रहा था कि हरिहरपूर चौक के निकट एक खडे़ ट्रक से उनकी मोटरसाईकल टकरा गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई एवं पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जाने की खबर है।