क्रिश्चियन समुदाय का जन आक्रोश -भाजपा ने कहा सरकार को बदनाम करने की शाजिस
मंगलवार के दिन क्रिश्चियन समुदाय के हजारों लोगों ने राउरकेला के बिसरा चौक से एक शोभायात्रा निकाली । यह शोभायात्रा रिंगरोड़ के रास्ते ट्रैफिक गेट, प्लांट साइट, उदितनगर, होते हुए अतिरिक्त दण्डाधिकारी के कार्यालय तक गई ।शोभायात्रा में। शामिल अगुआ पक्ष अतिरिक्त दण्डाधिकारी को एक ज्ञापन शौपा।
प्रदर्शन कारियों का कहना है कि, उनपर विभिन्न तरह से शोषण किया जा रहा है। उनके ननो को जेल भेजा गया, और उनपर हमला किए गए, उन्हें धार्मिक आयोजन, धार्मिक सभाएं करने में व्यवधान डाला जा रहा है। इन्हीं सब मुद्दो को लेकर बीते कल मंगलवार के दिन राउरकेला में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
दूसरी ओर भाजपा के राज्य प्रवक्ता (ओडिशा प्रदेश) धीरेन सेनापति ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि -
दिनांक 19/8/2025 को राउरकेला में क्रिश्चियन फोरम द्वारा केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की मोहन माझी सरकार के विरुद्ध एक रैली आयोजित की गई, जिसमें यह खबर फैलाई गई कि पूरे भारत और ओडिशा में ईसाइयों पर सुनियोजित तरीके से हमले किए जा रहे हैं और अनुच्छेद 25 के तहत उनके धर्म प्रचार के अधिकार को भी छीन लिया गया है। भाजपा ने कहा है कि यह घटना केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के विरुद्ध एक सुनियोजित षड्यंत्र है।
सर्वविदित है कि स्वतंत्रता से पहले और बाद में, ईसाई मिशनरियों द्वारा गरीब और सीधे-साधे हिंदू सनातनियों को प्रलोभन और झूठे वादे देकर लाखों लोगों का धर्मांतरण किया गया है। ओडिशा में, विशेषकर कोरापुट, मलकानगिरी, कंधमाल, सुंदरगढ़, बालासोर, क्योंझर और अन्य जिलों में, अवैध रूप से लोगों का धर्मांतरण करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि हम इस कार्य का विरोध करते हैं, तो ईसाइयों के विरुद्ध दुष्प्रचार करना कहाँ तक उचित है? जनता ही फैसला करेगी। खासकर ओडिशा में भाजपा सरकार आने के बाद से, ईसाइयों पर कहीं भी कोई हमला नहीं हुआ है और न ही ऐसी कोई घटना जनता के ध्यान में आई है।
देश मोदी के "सबका साथ, सबका विकास" के नारे के आधार पर आगे बढ़ रहा है। भारत ने दुनिया में एक विशेष स्थान प्राप्त किया है। देश ने सभी क्षेत्रों में प्रगति की है। खासकर ईसाई मंच के कार्यकर्ताओं को, किसी खास राजनीतिक दल के उकसावे पर, देश में अशांति का माहौल नहीं बनाना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमारे देश को बदनाम नहीं करना चाहिए।





