कोयला चोरी के आरोप में पाँच गिरफ्तार

कोयला चोरी के आरोप में पाँच गिरफ्तार

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

जगन्नाथ कोयला खान से कोयलाचोरी का मामला थमने का नाम नही ले रही है।
 चोर कोयला चोरी करने के नये नये तरीके इजात कर लेते है। 
सुत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारीयो की मिलीभगत से चोर नाना उपायो से  कोयला चोरी करते है। 
खान में कार्यरत तीन आपरेटर और दो सुपरवाइज़र मिलकर कोयला चोरी को अंजाम दे रहे थे। जिसपर कारवाई करते हुए कोयलारी थाना की पुलिस ने खमार थाना अंतर्गत निमिरी बेडा़ ग्राम के दिलीप कुमार साहू (३३), समल थाना अंतर्गत शिपुर ग्राम के रिंकू सामल (२८),ढे़कानल जिला के परजंग थाना अंतर्गत घाघरा मुंडा ग्राम के  सुमंत साहू (३१), कोयलारी थाना अंतर्गत सेंट्राल कालोनी के ध्रुव पल्लेई (३९), और जगन्नाथ पुर ग्राम के अभय कुमार धर (५५) को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है।