कोयला खान में चोरी करते तीन ट्रक और एक जेसीबी जब्त

कोयला खान में चोरी करते तीन ट्रक और एक जेसीबी जब्त

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

लिंगराज कोयला खदान में ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल (OISF) की छापेमारी: 3 ट्रक, 1 जेसीबी(JCB)मशीन जब्त
 तलचेर सदर थाना अंतर्गत लिंगराज कोयला खदान में बीती देर रात कोयला खदान सुरक्षा प्रभारी ओआईएसएफ के जवानों ने किसी स्रोत से खबर पाकर खदान के स्थानीय सेल प्लॉट से अवैध रूप से कोयला लदान करते समय तीन ट्रक और एक जेसीबी मशीन जब्त की है।   हालांकि यह जानने के बाद तीनों ट्रक चालक व मशीन चालक मौके से फरार होने में सफल रहे।  ओआईएसएफ की टीम ने वाहनों को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।  हालांकि, एमसीएल की सुरक्षा इकाई ने संदेह जताया है कि ट्रक और जेसीबी इतनी कड़ी सुरक्षा में कोयला खदान में घुसे कैसे।   तालचेर सदर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।