किरमिरा में हर घर तिरंगा अभियान
झारसुगुड़ा जिले के किरमिरा प्रखण्ड प्रशासन द्वारा 'हर घर तिरंगा अभियान' के अवसर पर तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। स्थानीय प्रखण्ड विकास अधिकारी अविनाश लाकड़ा की देखरेख में प्रखण्ड कार्यालय से सभी लोग हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता, वंदे मातरम और राष्ट्र भक्ति नारा लगाते हुए पूरे गांव में घूमे। इस कार्यक्रम में तहसीलदार संजीब कुलु, सरपंच संतोषिनी पटेल, सीडीपीओ संगीता आढ़ा, विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल किसान, उच्च विद्यालय के प्रधान शिक्षक सायरी नारायण सिंह ने हिस्सा लिया, और स्कूल के छात्र, आंगनवाड़ी कर्मचारी, सीआरपी सदस्य, स्वयं सहायता समुह, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।





