किरमिरा प्रखण्ड के दो पंचायतों में ओडिशा सारा विकास की धारा कार्यक्रम आयोजित
राज्य सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर पंचायत स्तर पर ओडिशा सारा विकास की धारा कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।
इसी क्रम में पंचायत स्तरीय ओडिशा सारा विकास धारा कार्यक्रम किरमीरा पंचायत में आयोजित की गई। किरमिरा ब्लॉक के किरमिरा पंचायत और भीमजोर पंचायत में पंचायत स्तरीय ओडिशा सारा विकास की धारा कार्यक्रम आयोजित की गई। किरमिरा पंचायत में पंचायत कार्यकारी अधिकारी जगबंधु धुरुआ की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि बाबूलाल किसान, सरपंच संतोषिनी पटेल, किरमिरा भाजपा मंडल अध्यक्ष झसकेतन प्रधान, युवा नेता जामीनीकांत नायक,सरपंच मन बाग आदी लोगों ने अपना योगदान दिया और पिछले दो वर्षो मे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषी, महिला शशक्तिकरण, भित्ति भुमी विकास, मौलिक, समाजिक सुविधा, के साथ ग्रामीण परिवर्तन और सुशासन, जन कल्याण क्षेत्रों में हुई प्रगति पर रौशनी डाली।
इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी सरकारी योजनाओं पर अपना मत व्यक्त किया।
कार्यक्रम के संचालन में खाद्य आपूर्ति सहायक जतीन पसायत, सुशांत सिंह, सहायक विकास अधिकारी गणेश कुमार साहु, श्रीकांत बारीक, आकांक्षी ब्लॉक राजेश्वरी पटेल, सुभाषीनी कर्ता का प्रमुख योगदान रहा। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला संघ, आंगन बाडी कर्मी, आशा कर्मी, सी आर पी प्राणी मित्र, कृषी मित्र, सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।





