किया कार शोरूम में ग्राहक और पत्रकार हुए प्रताड़ित
धरमेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
अयोध्या के बालाजी KIA शोरूम में ग्राहक और पत्रकारों से बदसलूकी, मचा हड़कंप
अयोध्या के सहादतगंज पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बालाजी KIA कार शोरूम एक बार फिर विवादों में घिर गया है। बीमा क्लेम मांगने पर ग्राहक रविशंकर दुबे के साथ कंपनी के कर्मचारियों द्वारा बदतमीजी, गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, घटना पर खबर बनाने शोरूम में गए पत्रकारों के साथ भी गुंडागर्दी करते हुए उनके मोबाइल छीनने और धमकाने का आरोप लगा है। इस घटना से स्थानीय ग्राहकों और पत्रकारों में भारी आक्रोश है।
क्या है पूरा मामला?
रविशंकर दुबे ने लगभग एक साल पहले बालाजी KIA से एक कार खरीदी थी। बीमा समाप्त होने पर कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें वहीं से नया बीमा कराने पर 100% क्लेम लायबिलिटी का भरोसा दिलाया था। हाल ही में जब उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई और वे क्लेम के लिए शोरूम पहुंचे, तो मैनेजर और कर्मचारियों ने उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं शोरूम में मैनेजर के सामने कर्मचारियों ने पत्रकारों से भी बदसलूकी की।
मामले की जानकारी मिलने पर जब स्थानीय पत्रकार मौके पर पहुंचे, तो शोरूम के कर्मचारियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। आरोप है कि उनके मोबाइल छीनने की कोशिश की गई और उन्हें धमकाया गया। इस घटना के बाद पत्रकारों ने कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वही ग्राहक ने भी शोरूम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए है।
रविशंकर दुबे ने कहा, "बीमा के नाम पर झूठा भरोसा दिलाकर गाड़ी बेच दी और अब क्लेम मांगने पर गाली-गलौज व मारपीट कर रहे हैं। यह सरासर गुंडागर्दी है और कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।"
यह पूरा मामला सहादतगंज चौकी क्षेत्र के बालाजी KIA कंपनी का है। अब देखना यह होगा कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या ग्राहकों व पत्रकारों को न्याय मिल पाता है। यह घटना KIA कंपनी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।





