कार और एंबुलेंस ने पेड़ को मारी टक्कर तीन घायल 

कार और एंबुलेंस ने पेड़ को मारी टक्कर तीन घायल 

नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले खुटगाँव और हाथिबाडी़ पंचायत क्षेत्र में आज घटित हुई दो अलग अलग वाहन दुर्घटना।

जिसमें एक दुर्घटना खुटगाँव पंचायत के सरईटोली में घटित हुई है।प्राप्त सुचना के अनुसार एक कार में चालक सहित कुल छः लोग सवार होकर नव विवाहिता की विदाई कराकर लौट रहे थे कि कार सरईटोली में एक कटहल के पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हुए, जिन्हें 108 एंबुलेंस द्वारा राउरकेला सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यह घटना आज सुबह छः बजे के आसपास घटित होना बताया जा रहा है। 
इसी तरह हाथीबाडी़ पंचायत के कवि बस्ती में एक 102 एंबुलेंस के पेड़ से टकराने की खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आज सुबह 10 बजे की बताई जा रही है।