कशमीर में नाम पूछकर की गई हत्या से पूरे देश में उबाल

कश्मीर में धर्म पूछकर की गई हत्या को लेकर बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद ने की पुतला दहन।

सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला अंतर्गत कल  साम 5, बजे बिसरा चौक पर, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल ने कश्मीर घाटी में नाम पूछ कर की गई सात हिन्दुओ  की निर्मम हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया, और पाकिस्तान को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपनी औकात में रहें ‌ और आतंकवाद पर नकेल कसने हेतु पाकिस्तान को करारा सबक सिखाए तथा हिन्दुओं के पुनर्वास व घाटी में उनके स्वच्छंद विचरण की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करें। हिन्दुओं की लगातार चुन चुन कर हो रही निर्मम हत्याओ से आहत बजरंगदल के कार्यकताओं ने कल सम्पूर्ण देश में प्रदर्शन कर के आतंकी पाकिस्तान का पुतला दहन किया और सरकार से इस ओर सख्त कदम उठाने की बात दोहराई।

आपको बता दें कि कश्मीर में आतंकियों द्वारा हिंदुओ की निर्मम हत्याओ को लेकर पूरे देश में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के लोग इस घटना को लेकर जगह जगह आतंकियों का पुतला जलाते हुए घोर विरोध कर रहे है, वही राउरकेला में बिसरा चौक पर भी आतंकियों का पुतला जलाते देखा गया।