कलिंग भूमि पुत्र सम्मान से सम्मानित श्री बारीक
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
अंतरराष्ट्रिय मानवाधिकार परिषद् ओडिशा राज्य बोर्ड सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण विभाग की ओर से समाजसेवी महेश्वर बारीक को कलिंग भूमि पुत्र सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है।
राजधानी भुवनेश्वर के जयदेव भवन में आयोजित यह कार्यक्रम राज्यपाल गणेशीलाल के शुभकामना से आरंभ किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर पद्मश्री तुलसी मुंडा, सम्मानित अतिथि भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास, पूर्व विधायक अनंत नारायण जेना, आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियो द्वारा शनिदेव सेना के सभापति महेश्वर बारीक को समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए कलिंग भूमि पुत्र सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने पर श्री बारीक समाजसेवा के क्षेत्र में आगे भी अपना योगदान देने की बात कही।





