कर्मा की तैयारी जोरो पर

कर्मा की तैयारी जोरो पर

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी करमा पूजा जोरशोर से पालन करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। कोविड़ के कारण दो साल कर्मा पूजा को कोविड़ नियमानुसार सीमित लोगों एवं संसाधनो के साथ मनाया गया। 
पर इस वर्ष यह पर्व धूमधाम के साथ मनाने की तैयारी में कर्मा पूजा करने वाले लोग जुट गए है।
पूजा की तैयारी और रूपरेखा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए बैठको का दौर शुरू हो गया है। 
इसी कड़ी में तामडिया भूमिज मुंडा़ समाज के लोगो ने दलपोष और बंडा़मुंडा़ में कई बैठक कर आनेवाले कर्मापूजा को किस तरह सफल किया जाए इसपर चर्चा की।
इस बैठक में लीलमोहन सामंत, मुचीराम, बंदीराम कच्छप, मगन मुंडा़,रघुनाथ साहू, श्रीराम नाग आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।