कोयला चोरी के जुर्म में १० स्कूटर जप्त
अनुराग अचार्या (संवाददाता)
तालचर: ओडिशा के कोयलाँचल तालचर के कोयला खानो से कोयला चोरी का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लिंगराज कोयला खान से कुछ लोग कोयला चोरी करते खान अधिकारियो के हत्थे चढे़,ये लोग चोरी किए गए कोयलो को स्कूटरो के जरिए ईंट भट्टो तक ले जाते थे।
आज लिंगराज कोयला खान के सुरक्षा कर्मियो द्वारा इन कोयला चोरो पर कारवाई करते हुए इनके द्वारा चोरी के लिए प्रयोग मे लाइ जा रही दस स्कुटरो को जब्त कर तालचर खनिज उपनिर्देशक के कार्यालय के सूपुर्द कर दिया।





