कोयला खान में डीज़ल चोरी करने गए दो युवक गिरफ्तार
अनुराग अचर्या (संवाददाता)
तालचर : अनुगुल जिले के कोयला उत्पादन क्षेत्र तालचर के लिंगराज कोयला खान से डीजल चोरी को पुलिस कि गस्ती दल ने नाकाम कर दिया | पुलिस ने डो चोरों के साथ एक बोलेरो और खाली जर्किन ने जब्त किया |
दो युवक तालचर थाना अंतर्गत लिंगराज कोयला खदान से डीजल चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, जबकि तालचर के पुलिस अधिकारी सत्यब्रत राउत व अन्य पुलिस कर्मियों ने रात्री गश्त के दौरान उन्होंने चोरी में उपयोग कि जा रही बोलेरो वाहन (ओआर 19 सी-4761) को पकड़ने में कामयाबी हासिल की.साथ ही डीज़ल ले जाने के लिए लाई गई खाली जर्किन को भी जब्त कर लिया। लोढाणी गांव परजंग थाने के कुना उर्फ बीरेन साहू और सीपू साहू बीती रात बलेरो वाहन ओआर-18-सी-41 और खली जर्किन लेकर ये दोनों कोयला खदान में प्रवेश कर रहे थे | इस पर तालचर टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया |





