कब थमेगा गौ तस्करी

कब थमेगा गौ तस्करी

सुंदरगढ़ जिले में गौ तस्करी के मामले अक्सर सामने आते रहते है। पिछले कुछ महीनों से झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र बिरमित्रापूर विधानसभा के कई अंचलो से गौ तस्करी के मामले लागातार सामने आ रहे है। ग्रामीणो और पुलिस की कार्यवाही के वावजूद इनके हौसले बुलंद है और गौ तस्करी के नीत नये मामले मीडिया की सुर्खियाँ बन रही है।     

आज ऐसा ही एक मामला विरमित्रापूर विधानसभा क्षेत्र के नूआगांव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले खुटगांव पंचायत अंचल से सामने आया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुटगांव पंचायत कार्यालय के सामने से होकर एक मालवाही बुलेरो क्रमांक "ओडी़ 14 एल 4771" में अनुमानित 12 गायो को लेकर जाते समय ग्रामीणो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला खुटगांव में चर्चा का विषय बना हुआ है,अंचल में ऐसी चर्चा है कि अन्य रास्तो पर गौतस्करी  किए जाने का मामला उजागर होने पर इस रास्ते का उपयोग किया जा रहा था।