कबूतर के पैर में बंधा पाया गया डिवाइस जासूसी की अशंका

कबूतर के पैर में बंधा पाया गया डिवाइस जासूसी की अशंका

कबूतर के पैर में लगा दिखा डिवाइस जिसमें चाइनीज़ अक्षर अंकित है जिससे आशंका जगाई जा रही है कि जासूसी के इरादे से कबूतर के पैर में डिवाइस लगाकरछोडा़ गया है। 

पडोसी देश द्वारा भारत में जासूसी के लिए भेजे गए कबूतरों में से एक कबूतर सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर प्रखंड अंतर्गत आनेवाले कांस बहाल में पकड़ा गया है.कबूतर के पैर में चाइनीज डिवाइस लगी है, जिससे इसके पीछे चीन का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल कुछ कह पाना मुश्किल है। यह कबूतर कांसबहाल के सर्वेशवर छोटराय के घर में पकडा गया है।स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है,ताकि मामले की जांच की जा सके। पूरी पडताल के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगा।

 स्थानीय लोगो द्वारा विशेषज्ञ से जांच कराए जाने की मांग की जा रही है। भाजपा नेता व मीडिया कर्मी प्रध्यापक शंकर सिंह मामले को गम्भीर बताते हुए प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की अपील की है।