कंधाबेरिनी आश्रम स्कूल में सरगी  फूल कार्यक्रम

कंधाबेरिनी आश्रम स्कूल में सरगी  फूल कार्यक्रम

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर प्रखंड़ के पद्मावतीपुर पंचायत अंतर्गत आनेवाले कंधाबेरिनी आश्रम स्कूल परिसर में जिला स्तरीय सरगीफूल कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में अंगुल जिले के 44 आश्रम विद्यालयों के 210 विद्यार्थियों ने भाग लिया।   

जिला मंगल पदाधिकारी संध्या माझी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंगुल जिला के अतिरिक्त जिलाधिकारी (राजस्व),संतोष कुमार प्रधान तथा मुख्य वक्ता के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी निरंजन साहू ने अपना अहम योगदान दिया। 
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरगी फूल कार्यक्रम अनुसूचित जनजाति एवं जाति के बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा उनमें निहित गुणों को विकसित कर उनकी प्रतिभा को जन-जन तक पहुँचाने का उत्तम स्थान है।  

इस कार्यक्रम के तहत छात्रों के बीच चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, एकल संगीत, एकल अभिनय, विज्ञान प्रदर्शनी, व्याख्यान, रचनात्मक लेखन, एकल नृत्य, समूह नृत्य आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 

दोपहर में आयोजित उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कंधाबेरिनी आश्रम स्कूल के प्राचार्य नारायण साहू ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कल्याण अधिकारी संध्या मांझी, समाजसेवी विभूति भूषण स्वामी मुख्य वक्ता, सुभाष चंद्र साहू( अतिरिक्त जिला कल्याण अधिकारी पल्ल्हाडा प्रखंड) विशिष्ट अतिथि एवं सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक केदार चंद्र पटनायक मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित मोहन बेहरा ने की जबकि अनुगोल प्रखंड विस्तार पदाधिकारी मानस रंजन भंजदेव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।  कार्यक्रम के संचालन में पारितोष मनीगहरी, छेंडीपोदा प्रखंड विस्तार पदाधिकारी, शुभ्रजित राउत, पल्लहाड़ा प्रखंड विस्तार पदाधिकारी, अनुंकर राउत सहित शिक्षक नरोत्तम सामल, दिलीप परिडा, प्रवीर कुमार प्रधान, अंजन कुमार शेतपथी, नीलक साहू, प्रमोद साहू, लक्ष्मीधर बेहरा, घनश्याम साहू, कनक किसान, देवकी पान, मंजू साहू, फूलबनी का मुख्य योगदान रहा।