ओ.पी.सिह बने प्रौपर्टी डीलर एण्ड़ रियल स्टेट एजेंट एसोसिएसन के अध्यक्ष
राउरकेला प्रॉपर्टी डीलर एंड रियल एस्टेट एजेंट एसोसिएशन का चुनाव सह बंधु मिलन राउरकेला सिविल टाउनशिप के एरिया ५१ में संपन्न हुआ।
राउरकेला प्रॉपर्टी डीलर एवं रियल एस्टेट एजेंट्स एसोसिएशन का चुनाव सह बंधु मिलन रविवार की शाम राउरकेला के एरिया फिफ्टी वन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राउरकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सुवत पटनायक एवं सम्मानित अतिथि के रूप में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष दिलीप महापात्र उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियो ने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस संगठन का गठन करने की प्रशंसा करते हुए नव निर्वाचित सदस्यो को शुभकामनाएं दी।
संगठन के सदस्यों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री पटनायक ने कहा कि इस प्रकार की एसोसिएशन का गठन कर अच्छे ढंग से आपस में मिलजुल कर व्यापार करें ताकि किसी को परेशानी ना हो और सभी का परिवार ठीक ढंग से चले उन्होने अपने वाक्तव्य में संस्थान व सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
सम्मानित अतिथि के रुप में श्री महापात्र ने संगठन के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब मिलकर काम करें हमारे बैंक से जुड़कर आप सब अपना व्यवसाय करें और आगे बढ़ते रहें हम हर संभव आप सभी की मदद करेंगे।
इस अवसर पर राउरकेला एवं आसपास के अंचल से इस कारोबार से जुड़े 100 से अधिक लोग उपस्थित थे सर्वसम्मति से चुनाव शंकर पुजारी की देखरेख में हुआ।
इस चुनाव में ओ.पी सिंह अध्यक्ष चुने गए,इसी तरह उपाध्यक्ष के रूप में राजेश मुनि, रोहित प्रसाद-सचिव, मनोज सुनानी - उप सचिव,कोषाध्यक्ष मोहन साहू ,चुने गए।
संगठन के विस्तार के लिए आगामी दिनों में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा । रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कुछ डेवलपर्स एवं एजेंट भी उपस्थित थे इस अवसर पर गुप्तेश्वर सिंह, हलपाणी मांझी, दुर्गेश झा, श्रीकांत साहू, रमेश साहू ,विकास गुप्ता, सुनील सिंह, गौतम साहू ,गौतम शर्मा, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।





