ओडीएमएम और पुलिस अधीक्षक की शिष्टाचार मुलाकात - गंभीर मुद्दों पर चर्चा

ओडीएमएम और पुलिस अधीक्षक की शिष्टाचार मुलाकात - गंभीर मुद्दों पर चर्चा
ओडीएमएम और पुलिस अधीक्षक की शिष्टाचार मुलाकात - गंभीर मुद्दों पर चर्चा

हर हर शंभु चौधरी (मुख्य संपादक) 

ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने  राउरकेला के नये पुलिस अधीक्षक मित्रभानू महापात्र से शिष्टाचार मुलाकात की। 
इस मुलाकात के दौरान ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ के प्रतिनिधि मंड़ल और पुलिस अधीक्षक के बीच गंभीर मुद्दो पर विचार विमर्श हुआ, जिनमें शहर में अबतक होते आ रहे अपराध और उसके निवारण का बिषय चर्चा का मुख्य बिंदू बना रहा। 

श्री महापात्र के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार संभालने के बाद, राउरकेला में असामाजिक तत्वों के बीच स्पष्ट रूप से भय का माहौल देखा जा रहा है । शहरवासीयों ने श्री महापात्र की पहल को स्वागत योग्य कदम बताया है। ऐसा लगता है कि राउरकेला के नागरिक एसपी साहब को लेकर काफी आशान्वित हैं। राउरकेला पुलिस जिला क्षेत्र में निवास करने वाले आम जनता के बीच इस बात को लेकर उम्मीद देखी जा रही है कि अब क्षेत्र में अवैध शराब, नशीले पदार्थों की बिक्री, जुआ, गुंडागर्दी व अन्य असामाजिक गतिविधियाँ  पूरी तरह से बंद हो जाएगी।इसका एक कारण नये पुलिस अधीक्षक श्री महापात्र का पिछला सर्विस रिकार्ड भी है। 
जो इस प्रकार है - 2010 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी मित्रभानु महापात्र ने व्यवसायिकता, समर्पण और वीरता की ऊँचाईयो को प्राप्त किया है, वे उच्च शिक्षित है। उन्होने पुलिस अधीक्षक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मालकानगीरी में माओवादी विरोधी आॅपरेशन का नेतृत्व किया जिसके लिए उन्हें तीन बार पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। राउरकेला में पदभार संभालने से पहले उन्होने माओवादी प्रभावित  क्षेत्र कंधमाल ,केन्दूझर, और अंगुल जिले में भी बतौर पुलिस अधीक्षक सफलता पूर्वक अपनी सेवाएँ दी है। उन्हें अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीजीपी डिस्क और सीआरपीएफ डीजीपी डिस्क से भी सम्मानित किया गया है।
 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मित्रभानु महापात्र अपने विद्यार्थी जीवन के दौरान लम्बे समय तक राउरकेला प्रवास में रहे है। उन्होने  राउरकेला के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एन.आई.टी) से माइनिंग इंजीनियरिंग की पढाई की है।अर्थात वे राउरकेला शहर से काफी हद तक परिचित है इसलिए भी राउरकेला वासियों को इनसे काफी उम्मीद है।

उन्होने पत्रकारो के साथ हुई औपचारिक मुलाकात में भी यह बात स्पष्ट रूप से कहा था कि अब राउरकेला पुलिस का लक्ष्य शहर को अपराध मुक्त करना है। 

राउरकेला पुलिस अधीक्षक मित्रभानू महापात्र और ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ के प्रतिनिधि मंडल के बीच हुई शिष्टाचार मुलाकात में ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ के ट्रस्टी सुभाष गुप्ता, इंद्राबाली मिस्त्री, राज्य संगठनीक समिति (स्टेट एसोसिएशन) के संपादक डा.हर हर शंभू कुमार चौधरी, राउरकेला सांगठनिक जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद जगदेव, सदस्य लखन लोहार और राहुल सोनकर, विश्वजिता महापात्र, सम्मा परवीन सहित देवमनी महतो, सरोज महराना, नवीन कुमार प्रधान, प्रहलाद तांती प्रमुख रूप से उपस्थित थे।