ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की पुलिस की गोली से हुई मौत

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की पुलिस की गोली से हुई मौत

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की मौत, अतिरिक्त सहायक निरीक्षक ने मारी थी गोली।

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास की चिकित्साधीन अवस्था में मौत हो गई है। मंत्री नब किशोर दास को आज ( रविवार ) को दिन के 12.15 बजे झारसुगडा़ जिला के ब्रजराजनगर स्थित गाँधी चौक में गोपाल दास नामक एक पुलिसकर्मी ने गोली मारी थीं। मंत्री नब किशोर दास को गंभीर अवस्था में वायु मार्ग से झारसुगडा़ से भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल ले जाया गया था। जहाँ संध्या 7.40 बजे  अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि गोली लगने से घायल हुए ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की मौत हो गई है।

झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर शहर में गाँधी चौक के पास रविवार की दोपहर 12.15 बजे अतिरिक्त सहायक निरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने नब किशोर दास पर कई गोलियां दागी थीं. उस वक्त स्वास्थ्य मंत्री एक बैठक में शामिल होने के लिए जाने के क्रम में लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए कार से उतरे थे। हमले में घायल मंत्री को पहले झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ से स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण उन्हें हवाई मार्ग से भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल ले जाया गया।

इस हमले के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि अपराध शाखा को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, मुख्यमंत्री भुवनेश्वर में नब किशोर दास को देखने अस्पताल भी गए थे।

ब्रजराजनगर में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नाब किशोर दास को एक पुलिसकर्मी ने गोली मार दी थी. ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर आरोपी पुलिसकर्मी ने करीब से मंत्री के सीने पर गोलियां दाग दी। आनन-फानन में मंत्री को पहले स्थानीय अस्पताल  अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस निरीक्षक ने सरकारी रिवाल्वर से मंत्री के कार से बाहर निकलते ही गोलियाँ दागनी शुरू कर दी थी। पुलिसकर्मी ने कुल 6 राउंड गोली चलाई थी, जिसमें से 1 गोली मंत्री के सीने में लगी थी.मंत्री को गोली लगने के तुरंत बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था।  पुलिसकर्मी द्वारा मंत्री पर गोली दागने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.श। घटना के बाद हिरासत में लिए गए पुलिस कर्मी से पूछताछ की जा रही है।