ओडिशा के नौ जिलो में यल्लो एलर्ट
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
मौसम बिभाग ने ओडिशा के नौ जिलो को यल्लो एलर्ट में रखा है। ये नौ जिले है-झारसुगडा़,सुंदरगढ़,देवगढ़,केन्दूझर,मयुरभंज,बालेश्वर,भद्रक,अनुगूल एवं ढेंकानल।
इन जिलों में मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है कि आज से 12 जनवरी तक तापमान में भारी गिरावट होगी। इन जिलों में रात्रि के समय का तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक होगी।
इसलिए रात्रि के समय लोगों को बाहर निकालने के लिए मना किया गया है।लोगों को एक से अधिक गर्म कपडे से हमेशा तन ढांक कर रखने की सलाह दी गई है।





