ओड़िशा के राउरकेला में छप रही थी नकली नोट
राउरकेला में नकली नोट छापने का भंडाफोड़ एसटीएफ ने खुफिया सूचना पर की कार्यवाई 500 व 200 के 16.11 लाख जाली नोट जब्त बिहार व दिल्ली से जुड़े शेख अहमद गिरफ्तार नकली नोट गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश नोट छापने के उपकरण संग पेपर व केमिकल भी जब्त
ओड़िशा के स्मार्टसिटी राउरकेला में लंबे समय से नकली नोट की छपाई कर गिरोह की मदद से बाजार में खपाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओड़िशा पुलिस के अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) की बिशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने खुफिया सूचना पर यह कार्यवाही की और नोट छापने की मशीन के साथ जाली नोटो की छपाई के लिए उपयोग में लाये जाने वाले कागज व रसायन बरामद की। राउरकेला इस्पात संयंत्र द्वारा कर्मचारियों के लिए आवंटित आवास सेक्टर-17, सी-232 से सेक्टर 15 थाने की पुलिस की मदद से एसटीएफ ने शेख अहमद को गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि शेख अहमद के तार बिहार और दिल्ली से जुड़े है। इसके पास से 500 के 14 लाख तथा 200 के एक लाख से अधिक नकली नोट जब्त की गईं।रविवार की सुबह सेक्टर 15 थाने में पुलिस उपाधिक्षक संग्राम केसरी बेहरा ने शहर में चल रहे नकली नोट छापने के कारखाने का फंडाफोड़ तथा 16.11 लाख नकली नोट बरामदगी के साथ शेख अहमद की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मीडिया से बातचीत की।नकली नोट छपकर बाजार में खपाने वाले गिरोह के तार लंबे हैं और गिरोह के सदस्य राउरकेला के साथ हर राज्य में बिखरे हुए हैं।नकली नोट छापने व चलाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत अन्य कई सदस्य की शिनाख्त हो गई है, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है।गिरफ्तार शेख अहमद के अतीत खंगाला जा रहा है और उससे जब्त मोबाइल के आधार पर उसकी नजदीकियों पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।
उल्लेखनीय है कि एसटीएफ ने हाल ही में 29 लाख 41 हजार जब्त किया था।इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से राउरकेला में नकली नोट छापने की जानकारी मिलने पर यह कार्यवाई की गई।गिरफ्तार शेख अहमद से मिले तथ्य के आधार पर पुलिस विभिन्न पहलुओं की छानबीन कर रही है।





