ओडिशा के सुन्दरगढ़ जिले में सभी खेलों को दी जा रही है प्राथमिकता

ओडिशा के सुन्दरगढ़ जिले में सभी खेलों को दी जा रही है प्राथमिकता

ओडिशा का सुंदरगढ़ जिला खेल के प्रति सजग सभी खेलो को दी जा रही है  प्राथमिकता

सुंदरगढ़ जिला के कुतरा प्रखंड में गंभीरडीही फ्रेंड्स क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मेगा फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को अंतिम मैच खेला गया।

अंतिम मैच का मुकाबला टुडालगा और लकड़ा बंधुओं के बीच था।  जिसमें टुडाल्गा चैंपियन 2-0 से आगे थे, जबकि लकड़ा ब्रदर्स दूसरे स्थान पर रहे।  जामपाली तीसरे और सालंगबहल चौथे स्थान पर रहे।  

इस मैच में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था।  पुरस्कार समारोह में अतिथि के रूप में कुतरा पुलिस अधिकारी सुशांत कुमार परिडा़, जेएसडब्ल्यू सीएसआर प्रमुख संग्राम केशरी राउत, सत्यजीत सिन्हा, तुनमुरा सरपंच यमुना मिंज, अमरेश पांडा, बलराम पांडा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इस मैच में विजेता टीम को 50000 की चेक एवं रनर टीम को 30000 का चेक, तीसरे स्थान पर रहे टीम को ₹15000 का चेक और चौथे स्थान पर रहे टीम को ₹5000 का चेक अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।

मैच के रेफरी के रूप में इग्नेस मांझी, फ्रांसिस मिंज, रंजीत लाकड़ा, सुनील मिंज ने खेल प्रबंधन में अपना अहम योगदान दिया, अब देखना यह होगा कि आगामी दिनों में ओलंपिक खेल में सुंदरगढ़ जिला से कितने खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल में भाग लेते हैं इसके पहले हॉकी खेल में महिला टीम में दो एवं पुरुष टीम में दो खिलाड़ी भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन कर स्वदेश को लौटे हैं। उसके बाद से ओडिशा सरकार एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा सभी खेलों का आयोजन कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रहे हैं जिससे आगामी दिनों में अंतरराष्ट्रीय खेलो में ओडिशा से अनेक खिलाडि़यो के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है।