उत्कल स्नेही महिला समिति का रोजो मिलन

उत्कल स्नेही महिला समिति का रोजो मिलन

राउरकेला शहर की प्रमुख सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उत्कल स्नेही महिला समिति की अध्यक्ष सबिता साहू की अध्यक्षता में छेंड़ कॉलोनी में रोजो मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

 इस अवसर पर सदस्यों के बीच नृत्य संगीत के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।  इस मौके पर महिला समिति की सदस्य अपने हाथो से तैयार की गई विभिन्न प्रकार की मिठाईयाँ, पकवान आदि लेकर आई थी जिसे सभी ने मिलकर खाने का लुत्फ उठाया।

 इस अवसर पर डॉ. गोकुलानंद साहू और श्रीमती साहू के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में अतिथियों ने रोजो उत्सव की परंपरा और महत्व पर चर्चा की नमिता आचार्य, गीतांजलि मिश्रा, सुप्रिया मोहंती, इंदिरा मोहंती, मंजूबाला महापात्र, अनिमा बिश्वाल, बिजय लक्ष्मी मिश्र, साबित्री दास, गीता सेनापति निर्मल कुमार महापात्र , संतोष कुमार मिश्रा , प्रमोद कुमार मोहंती, सुभाष चंद्र महापात्र, त्रिलोचन मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा,शक्ति प्रसाद सामंतराय, नारायण चंद्र जेना, लक्ष्मण नाथ दास आदि उपस्थित थे।