आबकारी विभाग द्वारा गाँजा जब्त एक गिरफ्तार 

आबकारी विभाग द्वारा गाँजा जब्त एक गिरफ्तार 

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर आबकारी बिभाग द्वारा गाँजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार  राजगांगपुर आबकारी विभाग ने कल शाम जब राजगांगपुर के बंटू पाड़ा में एक गाँजा व्यापारी गाँजा ले जा रहा था, तो किसी सूत्र से सूचना पाकर आबकारी विभाग द्वारा उक्त गाँजा को जब्त कर लिया गया और इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसपर एक मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
ज्ञात हो कि कल शाम राजगांगपुर आबकारी अधिकारी सत्यजीत सामल को किसी सूत्र से पता चला कि राजगांगपुर बंटू पाड़ा का बनमाली दास गाँजा की खरीद-फरोख्त करने वाला है।जिसके बाद बनमाली की स्थिति का जायजा लेकर उसे गाँजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से 920 ग्राम बरामद किया गया है।