आनंदपुर में एनसीपी का अस्थायी कार्यालय का उद्घाटन

आनंदपुर में एनसीपी का अस्थायी कार्यालय का उद्घाटन

आनंदपुर में एनसीपी प्रत्याशी सबन हेंब्रम के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन । कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई।

शनिवार को मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर प्रखण्ड के भालडूंगरी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी सबन हेंब्रम के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ। कार्यालय का उद्घाटन आनंदपुर निवासी दिव्यप्रताप सिंहदेव और दानियल भुइयां ने फीता काटकर किया। मौके पर प्रत्याशी सबन हेंब्रम ने मौजूद सहयोगियों, समर्थकों और लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही कहा कि वे हमेशा से क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर सेवा करते आ रहे हैं। अतः बदलाव करते हुए विकास के लिए लोग उन्हें मतदान करें। इससे पूर्व उन्होंने आनंदपुर समेत विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य विजय भेंगरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल भुइयाँ, सुशील डांग, अतेन सुरीन, कामाख्या सिंहदेव, मुखिया अनिल नायक, मिखेल चेरोवा, मानुएल चेरोवा, मेघनाथ सिंह, इजराइल भेंगरा, प्रभु सहाय कंडुलना, गोविन्द गोप के अलावा काफ़ी संख्या में सहयोगी, समर्थक और आम जनता मौजूद थे।