अवैद्य बिजली संयोग से एमसीएल को राजस्व की हानि

अवैद्य बिजली संयोग से एमसीएल को राजस्व की हानि

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर: अवैध बिजली संयोग से एमसीएल को हो रही है राजस्व की हानि। 
 तालचेर के भरतपुर कोयला क्षेत्र परियोजना अधिकारी कार्यालय परिसर में पाया गया कि अवैध तारों को जोड़कर बिजली की चोरी की जा रही है। अवैद्य बिजली संयोग को लेकर इससे संबंधित परियोजना अधिकारियों के प्रदर्शन पर सवाल खड़ा हो गया है।

कार्यालय के पास की झुग्गी में बिजली के मोटे तार के माध्यम से यह पाया गया है कि झुग्गीवासियों के घरों में अवैध बिजली का उपयोग किया जा रहा है। इससे एमसीएल को राजस्व की हानि हो रही है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यह स्पष्ट है कि उस क्षेत्र के परियोजना अधिकारी और बिजली विभाग स्थानीय झुग्गीवासियों से भारी मासिक भुगतान ले रहे हैं और उन्हें बिजली का उपयोग करने का अवसर दे रहे हैं।