अवकाश प्राप्त कर्मचारी के घर लूट
सुंदरगढ़ जिला के नुआगांँव प्रखंड़ में स्थित खुटगाँव पंचायत क्षेत्र में आनेवाले खुटगाँव के एक घर में चार अस्त्रधारी लोगों ने अस्त्र का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटगाँव पंचायत के खुटगाँव ग्राम में साप्ताहिक हाट के निकट एक अवकाश प्राप्त राउरकेला इस्पात संयंत्र कर्मचारी के घर में शनिवार की रात 8.40 बजे के करीब चार अस्त्रधारी अपराधी प्रवृत्ति के लोगो ने घर के सदस्यों को हथियार का भय दिखा कर एक कमरे में बैठा दिया और घर में रखी नगदी समेत गहने ले कर फरार हो गए।
पूर्णचंद्र सहू के बेटे ने मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की रात 8.40 बजे उनके घर चार लोग हाथो में धारदार अस्त्र लेकर आए,जिसमें से एक ने पूर्णचंद्र साहू के गले पर हथियार रख दिया और उसे धक्का देते हुए घर के अंदर ले गए, बकियो ने घर के सदस्यों को हथियार का भय दिखाकर घर के हाल में बैठा दिया और एक को अपने साथ लेकर पूरे घर का मुआयना किया,नगदी व कीमती समानो की जानकारी लेकर उसे अपने कब्जे में ले लिया।
श्री साहू के बेटे ने आगे बताया कि ₹15 लाख तक के गहने और 80 हजार नगद लूट हुई है।
पूर्णचंद्र साहू के पुत्र तारकेश्वर साहू से मिली जानकारी के अनुसार वह पडोसियो तक किसी तरह चालाकी से इस बात की खबर पहुंचाना चाहता था पर एक लुटेरे ने उसे थप्पड़ जड़ते हुए ऐसा ना करने की चेतावनी दी,उन्होने बताया कि लुटेरे आपस में स्थानीय भाषा सादगी, ओड़िया और हिंदी में बाते कर रहे थे।
लुटेरो के जाने के बाद पुलिस को खबर दी गई। बिसरा थाना की पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। खुटगाँव में इससे पहले भी ऐसी घटनाएं घट चुकी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में असुरक्षा का भय देखा जा रहा है।





