अयोध्या में लक्ष्मण गेस्टहाउस का भव्य शुभारंभ

अयोध्या में लक्ष्मण गेस्टहाउस का भव्य शुभारंभ

धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

अयोध्या, [22/5/25] – धार्मिक नगरी अयोध्या में आज एक नई सुविधा का शुभारंभ हुआ। लक्ष्मण गेस्ट हाउस का उद्घाटन समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर संस्था के अनेक पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
 सुरेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह गेस्ट हाउस संस्था के मीडिया प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बनवाया गया है, जिससे आमजन को बेहतर और सुलभ सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि यह गेस्ट हाउस अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
लक्ष्मण गेस्ट हाउस जो की मानस भवन खाले पुरवा मे स्थित है,गेस्टहाउस के मालिक संतोष कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि समाजसेवी संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव द्वारा उद्घाटन कराया जाना हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस में रामभक्तों और पर्यटकों को कम कीमत पर उच्च स्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी।
इस शुभ अवसर पर कृष कुमार मांझी, दुर्गा माझी, रंजीत निषाद, रामप्रताप गोस्वामी अनिल बर्मा, वासुदेव यादव धर्मेंद्र कुमार सिंह, महेंद्र उपाध्याय समेत संस्था के सैकड़ों सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण और श्रद्धाभाव से भरा रहा।