अयोध्या मंडल में 10 नये थानों के लिए भूमि आवंटित

अयोध्या मंडल में 10 नये थानों के लिए भूमि आवंटित

प्रेस नोट
जिलाधिकारी अयोध्या  निखिल टी. फुंडे द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या डॉ0 गौरव ग्रोवर द्वारा नवीन पुलिस चौकियों एवं थाने की स्थापना हेतु भूमि आवंटन हेतु भेजे गये प्रस्ताव के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों में 09 नवीन पुलिस चौकियॉ तथा 01 पुलिस थाना हैरिंग्टनगंज हेतु भूमि आवंटित की गयी है, जिनका विवरण निम्नवत् हैः
सं0 सर्किल का नाम थाना का नाम नवीन थाना/चौकी का नाम आवंटित क्षेत्रफल (वर्ग फिट में)
1 मिल्कीपुर इनायतनगर थाना हैरिंग्टनगंज 64583.5
2 रूदौली बाबा बाजार चौकी मॉ कामाख्या धाम 21527.8
3 रूदौली बाबा बाजार चौकी सैदपुर 21527.8
4 रूदौली बाबा बाजार चौकी हंसराजपुर 6458.3
5 रूदौली बाबा बाजार चौकी रेछ 4951.4
6 रूदौली पटरंगा चौकी गंगरेला 10764
7 रूदौली मवई चौकी रामदास नगर 2690.98
8 सदर महराजगंज चौकी रसूलाबाद 21527.8
9 सदर महराजगंज चौकी अरवत 21527.8
10 अयोध्या पूराकलन्दर चौकी भदरसा 96.8

भविष्य में इससे कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायता होगी तथा जनसुनवाई को और सुगम बनाया जा सकेगा। इन चौकियों पर अतिरिक्त पुलिस बल के नियुक्त होने से अपराध नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी।