अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे सहायक शिक्षक

अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे सहायक शिक्षक

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

छत्तीसगढ़ राज्य में रायगढ़ जिले के पुसौर प्रखंड़ में सहायक शिक्षको ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल कर दिया है। 
हड़ताल पर बैठे सहायक शिक्षकों की मांग है कि "उनकी प्रथम नियुक्ति से सेवा गडना कर वेतन विसंगतियों को दूर करना।"
इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए संगठन के प्रांतीय संयुक्त सचिव विजेंद्र, एस. कुमार सारथी, जिला प्रवक्ता अनिल कुमार देवता एवं अन्य शिक्षक, शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा। 
महिला प्रकोष्ठ की प्रमीला ने मीडिया के माध्यम से वर्तमान राज्य सरकार को चुनाव के दौरान किए वादों को याद दिलाते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ने चार साल पहले यह वादा किया था कि उनकी सरकार बनते ही सहायक शिक्षको की वेतन विसंगतियों को दूर कर दिया जायगा। पर सरकार की कार्यकाल पूरा होने को आया और हमारी समस्या जस की तस बनी हुई है।