अधिकारी के कार्यालय में अवैध बिजली संयोग बना चर्चा का बिषय

अधिकारी के कार्यालय में अवैध बिजली संयोग बना चर्चा का बिषय

अनुराग आचार्य (व्योरो चीफ: अंगुल)

भरतपुर परियोजना अधिकारी के कार्यालय परिसर में अवैध बिजली संयोग (कनेक्शन) का मामला सामने आया है। 

ओडिशा के कोयलारी क्षेत्र तालचर स्थित भरतपुर कोयला क्षेत्र परियोजना अधिकारी के कार्यालय परिसर में अवैध रूप से बिजली संयोग का मामला अंचल में चर्चा का बिषय बना हुआ है। 
इस बिजली चोरी को लेकर इससे संबंधित परियोजना अधिकारियों की दक्षता पर प्रश्न खडा़ होता है। 

एम.सी.एल. के बिजली खंभे से   इस कार्यालय में अवैध तरीके से बिजली संयोग किया गया है इतना ही नही पास के झुग्गीयो में भी इसी खंभे से अवैध रूप से बिजली के तार संयोग किया गया है जिससे एमसीएल की राजस्व की हानी हो रही है।

इस संबंध में भरतपुर परियोजना अधिकारी सहित संबंधित खनन बिजली विभाग के अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बावजूद किसी तरह की कार्रवाई ना होना इस बात की ओर साफ  इशारा कर रहा है कि इस अवैध बिजली संयोग के गोरख धंधे में संबंधित अधिकारीयो की मिली भगत है जिससे बड़े पैमाने पर ऊपर की आमदनी कर रहे है। 
अवैध बिजली संयोग का यह मामला अंचल में चर्चा का बिषय बना हुआ है।