अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार और सरकारी आईटीआई ने संयुक्त रूप से की स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
प्रेस विज्ञप्ति :
राउरकेला में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ और सरकारी आईटीआई राउरकेला के संयुक्त प्रयास से, किया गया।
इस शिविर में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. एम.के. सत्पती (हृदय रोग विशेषज्ञ), देबाशीष नायक (औषधी विशेषज्ञ), और दंत चिकित्सक डॉ. गुरपीत पनेसर ने शिविर में आए लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क प्रदान की।इस आयोजन को शहर वासियों द्वारा एक सराहनीय सेवाकार्य बताया गया। यहाँ सैकडो़ लोगों को मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई।
इस स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में रितेश प्रजापति, सुषमा सिंह, रुनु राउत, जसबीर सिंह, आशा जी, तारा कृष्णा, प्रहलाद तांती, लखन लोहार, ज्योति रंजन मिश्रा, अंजलि दास, अमरजीत साहू, पंकज ठाकुर, और अनिल बरन सारंगी सहित सरकारी आईटीआई के छात्रों और शिक्षक का अहम योगदान रहा।





