हॉकी खिलाडियों के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
ओलंपिक खेलों के अंतर्गत खेले गए हॉकी खेल में ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला से पुरुष हॉकी टीम में दो खिलाड़ी एवं महिला हॉकी टीम में दो खिलाड़ीयों ने भाग लिया था | टोक्यो ओलंपिक में खेले गए हाकी खेल में भारत की ओर से पुरुष और महिला वर्ग में भाग लेने वालों में सुंदरगढ़ जिले से भाग लेने वाले चार खिलाड़ियों का आज उनके गृहनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया और बधाई देने वालों का ताँता लग गया। हाकी खिलाडियों के घर वापसी पर राजगांगपुर की विभिन्न टीमों की ओर से ओलंपियन दीपाग्रेस एक्का, नमिता टोप्पो, बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास को सम्मानित किया गया है।
वही महिला हॉकी खिलाड़ी नमिता टोप्पो राजगांगपुर के जोरुमाल गांव की निवासी होने से राजगांगपुर शहरवासियों द्वारा नमिता टोप्पो का राजगांगपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया सुंदरगढ़ आदिवासी क्षेत्र होने से आदिवासी परंपरा के तहत इन खिलाड़ियों के घर वापसी पर स्वागत किया गया | ज्ञात हो कि हॉकी खिलाड़ी ओलंपिक में पुरुष एवं महिला की टीम की 41 वर्ष के बाद इसबार हाकी खेलों में सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा | जब से हॉकी की कमान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के हाथों दी गई है तब से पूरे देश के हॉकी खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा है राज्य के साथ पूरा देेश भी माननीय नवीन पटनायक की सराहना कर रहा है |
वही देश में एक सर्वश्रेष्ठ विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम का निर्माण जिले के राउरकेला शहर में किया जा रहा है | ओलंपिक में भाग लेने के बाद घर वापसी पर पुरे देश में खिलाडियों का भब्य स्वागत किया गया | वही राजगांगपुर निवासी नमिता टोप्पो का भी विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओ के साथ शहरवसियों ने भी भव्य स्वागत किया |





