स्पोर्टिंग क्लब और डीएफसी की टीम ने जीते मैच 

स्पोर्टिंग क्लब और डीएफसी की टीम ने जीते मैच 
स्पोर्टिंग क्लब और डीएफसी की टीम ने जीते मैच 

प्रथम सेरसा पोडाहाट फुटबॉल लीग-2026 , में स्पोर्टिग क्लब ने डीएमएफसी को 1-0 गोल तथा डीएफसी ने शारदा अकादमी को 4-0 गोल हराया ,

चक्रधरपुर । सेरसा इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में चल रहे प्रथम सेरसा पोडाहाट फुटबाल लीग-2026 के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच देवेंद्र माझी फुटबॉल क्लब चक्रधरपुर और स्पोटिंर्ग क्लब सीकेपी के बीच हुआ। दोनों टीमें के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। 33 वें मिनट में स्पोर्टिंग क्लब सीकेपी के चांद सिंह जर्सी नंबर (8) ने एक गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। खेल समाप्त होने तक डीएमएफसी की टीम गोल नहीं कर पाई। इस तरह स्पोटिंंग क्लब की टीम 1-0 गोल से जीत हासिल कर ली। स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी रीतेश उरांव को बेहतर खेल प्रर्दशन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

दूसरे मैच में डीएफसी ने शारदा अकादमी को 4-0 गोल से हराकर मैच जीत लिया है। दूसरा मैच एक तरफा रहा। डीएफसी के टीम के खिलाड़ी कमल सिजुई ने 34 वें मिनट में एक गोल किया। वहीं टीम के खिलाड़ी कृष्णा हेंब्रम ने 30 वें,55वें एवं 62वें मिनट में तीन गोल कर मैच को 4-0 गोल से जीत दिलाकर समाप्त किया। मैन आॉफ द मैच का पुरस्कार कृष्णा हेंब्रम को मुख्य अतिथि जगत माझी के द्वारा प्रदान किया गया। आज के रेफरी की भूमिका दिवान हांसदा ने निभाई।