समाज और कानून को गुमराह कर रही है राजकुमारी चौधरी
राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले बंडामुंडा़ थाना क्षेत्र के तिलकानगर में रहने वाली राजकुमारी चौधरी ने दिनांक 08-03-2021 को स्थानीय थाना में एक प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 35/2021 दर्ज करवाई थी, कि उसके पति प्रेमलाल और दो देवरों ने उसके साथ मारपीट कर उससे उसके बच्चे और गहने छीनकर ले गए। जबकि पुलिस जांच रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमारी का केवल एक ही देवर है, वही राजकुमारी ने राउरकेला परिवार न्यायालय में यह आइ ए (IA) दाखिल किया है कि उसकी अनुपस्थिति में उसका पति उसकी इजाजत के बगैर उसके बच्चे को जबरन अपने साथ उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला अंतर्गत आनेवाले भदावल थाना क्षेत्र के एक गाँव में रखा है,उन्होने उस गाँव का पता भी लिखा है।

लेकिन हमारी जाँच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला में थाना-भदावल है ही नहीं। और पुलिस जांच रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमारी का ससुराल बिहार में है। और राजकुमारी थाने में जाकर बार बार यह आरोप लगा रही थी कि उसके बेटे को उसके तीसरे देवर ने अपने पैतृक गांव में छुपा रखा है।
राजकुमारी चौधरी ने दिनांक 20-09-2021 को बंडामुंडा़ थाना के वर्तमान सहायक निरीक्षक बी.बारीक को यह बयान दिया था कि उसने आठ महिना पहले अपने पति और देवर शंभु पर केश किया था जिसके बाद से उसका पति उत्तम बस्ती में एक किराए के मकान में रह रहा है।
जबकि राजकुमारी ने अपने फेसबुक एकांट में यह लिखा है कि उसका पति उसके साथ है।

यह वही केश है 35/2021 जिसमें राजकुमारी ने लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई थी की उसके पति तीन भाई है तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की जबकि पुलिस जांच रिपोर्ट में यह साफ साफ कहा गया है कि राजकुमारी के पति केवल दो भाई है।
और राजकुमारी का पति शीतलनगर (बंडामुंडा़) में अकेला रह रहा है।
राजकुमारी ने अपने फेसबुक एकाउंट में 17 घंटे पहले अपने बच्चे का फोटो शेयर किया है। बताया जा रहा है कि यह वही बच्चा है जिसके अपहरण कर छुपाकर रखने का आरोप राजकुमारी अपने देवर पर लगा रही थी और यह आरोप लगा रही थी इसका एक तीसरा देवर है जिसने अपने पैतृक आवास बिहार में बच्चे को छुपा रखा है।

पूरा मामला देखा जाए तो ऐसा लगता है कि राजकुमारी चौधरी स्वयं अपने बच्चे को समाज और कानून की नजर से कही छुपा रखी है और समाज एवं कानून के सामने एक मनगढंत कहानी सुनाकर सबको गुमराह कर रही है। पर राजकुमारी ऐसा क्यों कर रही है, यह जाँच का बिषय है।
या फिर कहीं ऐसा तो नहीं कि राजकुमारी चौधरी ने कोई ऐसा गुनाह किया हो जिसको छुपाने के लिए अपने पति और देवर पर झूठा आरोप लगा रही हो।





