राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरूद्ध धरना प्रदर्शन
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
राहुल गाँधी से ईडी द्वारा पूछताछ किए जाने को लेकर देशभर में कांघ्रेस कार्यकर्ता बिरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसीक्रम में तालचेर कांग्रेस केंद्र की आक्रामक नीतियों पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी द्वारा बार-बार पूछताछ किए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है।
विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसीयो ने आज तालचेर में हत्तोटा डाकघर के सामने एक विरोध रैली निकाली। कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान रंजन पाणि की अध्यक्षता में हुई विरोध रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शरत चंद्र प्रधान, पूर्व महापौर केशव भूतिया, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हादीबंधु बिश्वाल, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष दशरथी साहू, प्रदेश जाबू कांग्रेस सचिव जिनेस साहू, जिला शामिल थे. कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद जाबिर, पूर्व जिला परिषद राज किशोर साहू, रोहित सेठी, गौतम बेहरा, सेबादल जिला अध्यक्ष सौम्य संजीव मिश्रा, बजरंग अग्रवाल, पबित्रा नाइक, बीरबर साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





