मौत का चौराहा बना बांकोधरा चौक
मौत का चौराहा बना बांकोधरा चौक
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर का बांकोधरा चौक, जहां से होकर एनटीपीसी की रेल पटरी और सड़क मार्ग गुजरती है। इस मार्ग में अधिकांश भारी वाहन ही चला करती है, सड़क उबड़ खाबड़ होने से इस चौराहे पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। ऐसे ही आज एक ट्रक के नीचे मोटरसाइकिल आ जाने से मोटरसाइकिल चालक मौत के मुंह में जाने से बाल बाल बचा।
घटना आज दोपहर की है, एक मोटरसाइकिल चालक एनटीपीसी की रेलपटरी के ऊपर ट्रक के पीछे से टक्कर मारने के कारण गिर पड़ा। मोटरसाइकिल ट्रक के पहिए के नीचे आ गया।मोटरसाइकिल चालक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है,यदि मोटरसाइकिल के साथ चालक भी ट्रक के पहिए के नीचे आ जाता तो उसकी मौत निश्चित थी।
तालचेर की यह पहली सड़क दुर्घटना नही है, तालचेर में बढ़ता वायु प्रदूषण धूल, एवं वाहनो की द्रुत गति की वजह से यहाँ अक्सर ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है।
ऐसे में प्रश्न उठता है कि इस संबंध में स्थानीय प्रशासन कितनी जिम्मेदार है। इतनी दुर्घटनाओ के बाद भी कोई स्थानीय प्रशासन द्वारा दुर्घटनाओ को रोकने के लिए कोई कदम ना उठाना अपने आप में लापरवाह / लाचार प्रबंधन की ओर इशारा करता है।





