मालवाही ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत 

मालवाही ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत 

 बिसरा प्रखंड़ के बिसरा पंचायत अंतर्गत आनेवाले रहमत नगर निवासी मंजूर आलम का 18 वर्षीय पुत्र मोइन आलम का शव बीते रविवार को ट्रेन की पटरी से बरामद हुआ। रेलवे पुलिस बल बंडा़मुंडा़ से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की मृत्यु एक मालवाही ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। युवक का शव बंडामुंडा़ से होकर गुजरने वाली रेलपटरी के खंभा संख्या 405/10 के निकट से बरामद हुई है। जिसे शव परीक्षण के लिए भेजा गया है।