माउजर दिखाकर की गई लूट
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
अंगुल जिला के तालचेर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बिक्रमपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों लूट,चोरी,छिनतई की बढ़ती घटना से लोग भयभीत है। वही स्थानीय पुलिस के पास बार बार शिकायत जाने के बावजूद इस पर कारवाई न होने से ऐसी घटनाओ को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है।
हाल ही में एक व्यवसायी के दुकान में चार लोगो ने पहरा दे रहे दो सुरक्षा कर्मियों की जमकर पिटाई करने के साथ उनके माथे पर रिवाल्वर लगाकर 31 हजार सात सौ रूपये, पैनकार्ड, आधार कार्ड, दो एटीएम कार्ड,दो मोबाइल, आटो रिक्शा के कागजात, समेत ड्राइविंग लाइसेंस लेकर उड़न छू हो गये।
इसीतरह ए.एफ.सी.आई बिक्रमपूर से अंगुल को जानेवाले मार्ग में विभिन्न समय में असामाजिक तत्वों द्वारा विभिन्न उपाय से माउजर दिखाकर राहगीरो से लुटपाट करना व महिलाओं के गहने उतरवालेना जैसी वारदात को अंजाम दिया जा रहा है।
लूट के शिकार लोगो द्वारा स्थानीय थाना में शिकायत करने के बावजूद इस संबंध में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने से लोगो में पुलिस के प्रति असंतोष की भावना देखी जा रही है।
इसे लेकर स्थानीय जनता की मांग है कि वारदात वाले जगहो में पुलिस पेट्रोलिंग बढा़या जाए और लूट, चोरी, छिनतई जैसी घटनाओ को अंजाम देनेवाले असामाजिक तत्वो पर कडी़ कारवाई की जाए।





