भगवान श्रीगणेश पूजा के उपलक्ष्य में शांति समिति की बैठक 

प्रदूषण पर लगाया गया अंकुश,13 को विसर्जन

भगवान श्रीगणेश पूजा के उपलक्ष्य में शांति समिति की बैठक 

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर: दिनांक 7 सितम्बर को होने वाली भगवान गजानन की पूजा और बिसर्जन उत्सव को लेकर आज प्रशासन ने शहर के सभी पूजा समितियों और शांति समिति एवं समाज के लोगों के साथ बैठक आयोजित की। स्थानीय सामुदायिक केंद्र में आयोजित की गई आज इस शांति समिति की बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि राजगांगपुर अनु विभागीय पुलिस अधिकारी अभिषेक पाणिग्राही की अध्यक्षता में आयोजित इ। बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि सभी लोगों को साथ लेकर इस महोत्सव को सफलता पूर्वक कैसे संपन्न किया जा सकता है। पिछली बार जिस रास्ते से होकर बिसर्जन शोभायात्रा निकाली गई थी, इसबार से उसी रास्ते से होकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में मेढ़ के साथ 5 स्वयंसेवक साथ चलेंगें जो शोभायात्रा का नेतृत्व और नियंत्रण करेंगें। 

माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए शोर-शराबे पर नियंत्रण रखने, नशीले पदार्थों का सेवन कर शोभा यात्रा में भाग लेने पर रोक लगाने की अपील की गयी।जो कोई भी आदेश का उलंघन करेगा उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी है। उक्त शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनोरंजन प्रधान ने की l शांति समिति की इस बैठक में पुजा कमिटी एवं शांति कमिटी के कई सदस्य उपस्थित थे,इस बैठक में प्रशासन की ओर से सहायक निरीक्षक प्रत्यूष प्रीतम जूना, लांजी बर्ना चौकी अधिकारी खगेश्वर बिस्वाल, सहायक निरीक्षक दमयंती महंत,अतिरिक्त सहायक निरीक्षक हेमंत कुमार धारुआ प्रमुख रूप से उपस्थित थे।